{"_id":"5e2c9b728ebc3e4afc0897d7","slug":"meet-on-ganga-yatra-mirzapur-news-vns5071658142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित आठ अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित आठ अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में गंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही 27 जनवरी से 31 जनवरी 2020 तक आयोजित गंगा यात्रा के दल के 29 जनवरी 2020 को जनपद में पहुॅचने व यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्भावित आगमन पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने गंगा के किनारे वाले ग्राम पंचायतों में प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक नोडल अधिकारी को दो-दो गांव नामित किया। कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने गांवों में 27 से 31 जनवरी तक 29 जनवरी को छोड़कर रहेेगें। साथ ही अपनी-अपनी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। कहा कि यदि किसी विभाग का किसी प्रकार का कार्य लंबित रह गया हैं तो उसे संबंधित विभाग को तत्काल अवगत करायेंगे, वे विभाग उसका निस्तारण करायेगें। इस दौरान गांवों में जनता की समस्याओं को चौपाल लगाकर सुनेगें तथा उसका निस्तारण करायेंगें। इस दौरान बैठक में अनुपस्थित आठ अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग करते हुये अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि वे उसकी प्रति संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव को भेजकर अवगत करायें। इस दौरान जिलाधिकारी ने अनुपस्थित आठ अधिकारियों से स्पष्टीकरण की मांग की। इस दौरान बताया गया कि गंगा आरती, गंगा पार्क, गंगा चबूतरा, प्रदर्शनी, खेलू कूद, स्वस्थ्य, उद्यान, गौ आधारित खेती, निशुल्क पौधों का वितरण वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पशुधन , सूचना, संस्कृति, युवा कल्याण, एनआरएलएम, मनरेगा, कृषि विभाग आदि सीाी विभागों के द्वारा कराये जाने वाले कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके पूर्व जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी ने जीआईसी में जिला सूचना विभाग द्वारा लगायी जा रही प्रदर्शनी का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, उपायुक्त मनरेगा डा. धनश्याम गुप्ता, खादी ग्रामोद्याग अधिकारी जवाहर लाल, सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, परियोजना निदेशक रिषि मुनी उपाध्याय, उप निदेशक कृषि डा. अशोक कुमार उपाध्याय के अलावा सभी विभाग के अधिकारी व सभी उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे।