फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mass Marriage: Eleven Couples Join Each Other

सामूहिक विवाह: ग्यारह जोड़े हुए एक दूसरे के

Sat, 04 Dec 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Mass Marriage: Eleven Couples Join Each Other
लोहिया तालाब स्थित डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल के परिसर में सामूहिक विवाह में उपस्थित वर वधू के परिज? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। शेयर एंड केयर डैफोडिल्स की ओर से शनिवार को ग्यारह कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल परिसर में शास्त्रीय परंपरा व धूमधाम से आयोजित सामूहिक विवाह नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के अलावा जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व उनकी पत्नी, एसपी सिटी की धर्मपत्नी समेत डा. टी भाटिया ने वर-वधू को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए उपहार भेट किया। सामूहिक विवाह के मौके पर जहां परिसर में शहनाई गूंज रही थी वहीं वर व वधू पक्ष से आई महिलाओं के विवाह गीत से पंडाल गुंजायमान रहा। इस मौके पर वर व वधू पक्ष से 25-25 की संख्या में घराती और बारातियों को आमंत्रित किया गया था। जिनके जलपान के साथ ही साथ भोजन आदि की व्यवस्था की गयी थी। विवाहोपरांत शेयर एंड केयर डैफोडिल्स की ओर से कन्या व वर को साईकिल, पलंग, टेबल, कुर्सी, रजाई, गद्दा, तकिया, चादर, आलमारी, दिवाल घड़ी, लहंगा-चुनरी, वधू के लिए लाल पिछौरी, सफारी सूट, पैंट-शर्ट, वर व वधू के लिए शॉल, वधू के लिए मंगलसूत्र, गहना सेट, बर्तन सेट समेत श्रृंगार सामग्री प्रदान किया गया। इस अवसर पर शेयर एंड केयर संचालक एवं डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल डायरेक्टर अमरदीप सिंह, व अपराजिता सिंह के अलावा साहिबा सिंह, काशिका सिंह एवं आर्यन सिंह उपस्थित रहे। विवाह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आचार्य पं. रामलाल त्रिपाठी ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed