फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman's body found hanging from a ceiling fan, FIR lodged against husband and father-in-law

Mirzapur News: पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति और ससुर पर प्राथमिकी

Sun, 08 Feb 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a ceiling fan, FIR lodged against husband and father-in-law
भदोही कोतवाली क्षेत्र के बसपरा गांव में शुक्रवार की देर शाम विवाहिता का शव पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। वह ज्ञानपुर के जोरईं की निवासी थी। करीब नाै महीने पहले ही उसका विवाह हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि ज्ञानपुर के जोरईं निवासी रोशनी ने आठ मई 2025 को ज्ञानपुर नगर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में बसपरा निवासी अजय पाठक के साथ प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे रोशनी का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला। पति ने बताया कि रोशनी का किसी से विवाद नहीं हुआ था। उसने ऐसा क्यों किया यह पता नहीं। बताया कि रोशनी के कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद था। दरवाजा खोलकर देखा तो कमरे में पंखे के सहारे उसका शव फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों का कहना है कि रोशनी और अजय अलग-अलग जाति के थे। जिसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। पति-पत्नी के बीच भी विवाद होता था। विवाहिता के पिता रामलखन बिंद की तहरीर पर पुलिस ने रोशनी के पति अजय और ससुर मूलचंद्र पाठक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed