फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman jumps into well after dispute with husband, accused of murder

Mirzapur News: पति से विवाद के बाद कुएं में कूदी विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 06 Feb 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Married woman jumps into well after dispute with husband, accused of murder
चील्ह। पति के साथ मुंबई जाने के विवाद के बाद चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव में सोमवार को सुबह एक विवाहिता कुएं में कूद गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मायके वालों ने हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के बासदेवपुर गांव निवासी संगीता की शादी डेढ़ साल पहले चील्ह थाना क्षेत्र के राजेश के साथ हुई थी। राजेश मुंबई में काम करता है। इन दिनों वह घर आया है। पति से विवाद के बाद संगीता (22) सोमवार को सुबह कुएं में कूद गई। ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। संगीता के भाई अमर कुमार ने बताया कि दो दिन से उसकी बहन से विवाद चल रहा था। अमर ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि संगीता का पति राजेश मुंबई में काम करता है। वह घर आया हुआ है। इस बार पत्नी भी उसके साथ मुंबई जाने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सुबह पत्नी ने कुएं में छलांग लगा दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा। विवाहिता के भाई अमर की तहरीर पर इस मामले में पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed