फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 16 Jul 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
मिर्जापुर /विंध्याचल। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतित शरीफ मोहल्ले में रविवार को सदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मामले में मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने जेठानी की भी हत्या की थी। इसकी पोल न खुले इसलिए विवाहिता की गला कसकर हत्या की गई है। उसके गले पर चोट के निशान हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन




जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के शेखवाड़ा मोहल्ला निवासी साहिना का विवाह अक्तूबर 2022 में विंध्याचल के कंतित शरीफ मोहल्ला निवासी अकबर के साथ हुआ था। अकबर पकौड़ी बेचने का काम करता था। दोनों को एक आठ माह की पुत्री है। रविवार की दोपहर में संदिग्ध परिस्थितियों में साहिना (22) की मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। साहिना चार भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। भाई शमशेर शाह ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन साहिना की जेठानी रुबी बेगम की ससुराल वालों ने 12 दिन पहले हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया था। जिसका शव गंगा नदी से बरामद हुआ था। साहिना ने शनिवार की शाम को अपनी मां नगीना को यह बात बताया। उसने अपनी मां से यह भी बताया कि उसे डर लग रहा है। मां ने उसे आकर ले जाने की बात कही। तब तक उससे मोबाइल छीन लिया गया। रविवार की शाम को किसी और से पता चला कि साहिना की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे तो ससुराल वालों ने छत से गिरने से मौत की बात बताई। जबकि साहिना के गले पर चोट का निशान है। आरोप लगायाकि उसकी बहन की गला कसकर हत्या की गई है। मायके वालो के आरोप पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विंध्याचल थानाध्यक्ष सीपी पांडेय ने बताया कि ससुराल वाले छत से गिरने की बात कह रहे हैं। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। गले पर निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गले का निशान और मौत के कारण का पता चल जायेगा। रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट ----



शिवम भट्ट मामले में पुलिस के हाथ खाली



- कंतित निवासी शिवम भट्ट मामला भी एक बार फिर गर्मा गया है। मौत के एक महीने बाद मुकदमा तो दर्ज हुआ पर पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं। शिवम का शव गंगा किनारे मिला था और पोस्टमार्टम में हड्डी पसली टूटने का तथ्य सामने आया था। एक महीने तक मांग व विरोध इत्यादि के बाद इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ पर अभी तक पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed