फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Married woman dies by hanging on the noose under suspicious circumstances

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटक कर विवाहिता की मौत

Fri, 19 May 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies by hanging on the noose under suspicious circumstances
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गोड़सर पाण्डेय गांव में बृहस्पतिवार को सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटक कर जान दे दी। दरवाजा बंद होने पर झरोखे से परिजनों ने देखा तो शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। तब तक मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी कला गांव निवासी संतोष कुमार मिक्षा ने अपनी पुत्री आंचल (21) की शादी 31 मई 2022 को इसी थाना क्षेत्र के गोड़सर पांडेय गांव निवासी युवक से की थी। युवक मुंबई में रहकर नौकरी करता है। वह 20 दिन पहले घर आया है। बृहस्पतिवार को सुबह आंचल सोकर उठी। आठ बजे अपने कमरे में गई। नौ बजे के करीब उसका पति कमरे में गया तो दरवाजा बंद मिला। उसने आवाज लगाई, परंतु कोई जवाब नहीं आया। आशंकावश उसने झरोखे से देखा तो आंचल पंखे के सहारे फंदे से लटकी हुई दिखी। ससुराल वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर मायके वाले भी पहुंचे। मृतका के दादा शिव नारायण मिश्र व भाई आकाश मिश्र ने विंध्याचल थाने पहुंच कर पांच लाख रुपये के लिए हत्या करके शव फंदे पर लटकाने की सूचना दी। मृतका के भाई आकाश ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को सास व पति पांच लाख रुपये के लिए हमेशा मारते पीटते थे। जिसकी कई फोटो उसकी बहन ने उसे भेजी थी। विंध्याचल थानाध्यक्ष अतुल कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed