{"_id":"63238396c74c10634336b2f7","slug":"married-with-husband-beat-jethani-mirzapur-news-vns674411653","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: छोटी सी बात पर देवरानी ने पति के साथ मिलकर जेठानी को पीटा, सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: छोटी सी बात पर देवरानी ने पति के साथ मिलकर जेठानी को पीटा, सिर पर गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती
Fri, 16 Sep 2022 10:20 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 10:20 AM IST
सार
मिर्जापुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासिनी एक विवाहिता द्वारा बुधवार की रात चोरी हुए कपड़े के बारे में पूछने पर देवर-देवरानी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला का सिर फट गया।
विज्ञापन
woman cry
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासिनी एक विवाहिता द्वारा बुधवार की रात चोरी हुए कपड़े के बारे में पूछने पर देवर-देवरानी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल महिला का राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खोराडीह गांव निवासी पूनम (23) पत्नी पप्पू चौहान अपने सास-ससुर साथ के अलग रहती है। उसका पति बाहर नौकरी करता है। पूनम ने एक सलवार-सूट खरीदा था। घर से उसका सलवार-सूट कोई चोरी कर ले गया। इस पर पूनम ने देवर हरिओम व देवरानी अंशु से सूट के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसमें देवर-देवरानी ने जेठानी की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पूनम का सिर फट गया। पड़ोसी महिला ने उसे राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जिसका इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। पूनम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर व देवरानी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर पर पर देवर व देवरानी पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन