फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Many mohallas did not get electricity even on the second day

कई मोहल्लों में दूसरे दिन भी नहीं आई बिजली

Sat, 10 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Many mohallas did not get electricity even on the second day
मिर्जापुर। नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। जरा सी हवा चली नहीं कि बिजली कट जा रही है। बृहस्पतिवार की शाम हल्की आंधी आई और विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच कई मोहल्लों में तो आधी रात से बिजली गई तो दूसरे दिन शुक्रवार तक नहीं आ सकी। इसके चलते नगर में पानी का संकट गहरा गया। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर में ट्रिपिंग होना आम समस्या हो गई है। ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब ट्रिपिंग न होती हो। उपभोक्ताओं का कहना है कि इसी जिले में प्रदेश के ऊर्जा राज्य मंत्री रहते हैं। उनका नगर में और ग्रामीण क्षेत्र में भी आवास है। इसके साथ ही मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारी भी इसी नगर में बैठते हैं। इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बदहाल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एक तो विद्युत मूल्य इतना अधिक कर दिया गया है कि लोग परेशान हैं, इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव का कहना है कि सखौरा उपकेंद्र का 33 केवी लाइन का इंसुलेटर कई जगह पर पंचर हो गया है। इसके चलते विद्युतापूर्ति बाधित है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed