फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Many brick kilns operating on paper only

कागजों पर ही संचालित हो रहे कई ईंट भट्ठे

Thu, 19 May 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Many brick kilns operating on paper only
जिले में इस समय कई ऐसे ईंट भट्ठे संचालित हैं, जो जीएसटी में पंजीकृत नहीं है, लेकिन जिला पंचायत में उनका ब्योरा दर्ज है। जिले में ऐसे ईंट भट्ठों की संख्या लगभग 30 के आसपास बताई जा रही है। जिनका पंजीकरण तो है लेकिन वे जीएसटी में पंजीकृत नहीं हैं।
विज्ञापन

इस समय जिला पंचायत के अभिलेखों में 343 ईट भट्ठे पंजीकृत हैं, जबकि जीएसटी में 313 ईंट भट्ठों का पंजीकरण किया गया है। इससे साफ तौर पर 30 भट्ठों का अंतर है। हालांकि समय-समय पर जिला पंचायत की ओर से नवीनीकरण व निरस्तीकरण के लिए अभियान भी चलाया जाता है। पिछले वित्तीय वर्ष में जिला पंचायत में लगभग 165 ईंट भट्ठों का पंजीकरण निरस्त किया गया था। इस वर्ष भी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बहुत से ईंट भट्ठा संचालक जिला पंचायत में पंजीकरण तो करा लेते हैं, लेकिन वे ईंट का उत्पादन नहीं करते हैं। इस वजह से वे जीएसटी में भी अपना पंजीकरण नहीं कराते हैं। कभी किसी कारणवश तो कभी आर्थिक व अन्य समस्याओं के कारण ऐसा होता है। आर्थिक दिक्कतों व अन्य समस्याओं के चलते कई ईंट भट्ठों के मालिक पंजीकरण वाले वर्ष में भट्ठों का संचालन न करके अगले वर्ष उसका नवीनीकरण कराने के बाद ईंट का उत्पादन शुरू करते हैं। बहुत से लोगों की सीजन में तैयारी नहीं हो पाती है। इसके चलते वे भट्ठों का संचालन नहीं कर पाते हैं। हालांकि सरकारी तौर पर इस प्रकार की गतिविधियों को अनियमितता की श्रेणी में रखा जाता है और ऐसे ईंट भट्ठों का पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण इकाई कार्यालय में जिले के मात्र 200 ईंट भट्ठे ही पंजीकृत हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी टीएन सिंह ने बताया कि पंजीकरण होता रहता है। फिलहाल इस समय इनकी संख्या 200 है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी नीतू सिंह सिसौदिया का कहना है कि जिला पंचायत में इस समय लगभग 343 ईंट भट्ठे पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष लगभग 165 ईंट भट्ठों का पंजीकरण निरस्त किया गया था। नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। उपायुक्त राज्य कर अनिल सिंह का कहना है कि इस समय जीएसटी में 323 ईंट भट्ठों का पंजीकरण कराया गया है। पंजीकरण की प्रक्रिया निरंतर जारी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed