{"_id":"5f00b42c8ebc3e42e04ec25d","slug":"manrega-scam-in-mirzapur-mirzapur-news-vns5339711136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा घोटाले की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा घोटाले की जांच के लिए बनी तीन सदस्यीय टीम
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के तीन गांवों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों में लगे घोटाले की आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। टीम से कहा गया है कि वे तीन दिनों के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट दें। उसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
सिटी विकास खंड के तरकापुर, वीरपुर व अर्जुनपुर पाठक गांव में मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा है लेकिन आरोप है कि यहां पर उन लोगों को मजदूरी का भुगतान कर दिया जा रहा है जो काम नहीं कर रहे हैं।
इसी प्रकार यह भी आरोप लगा है कि निर्वाचित प्रधान के स्थान पर कोई और काम कर रहा है। इससे योजना की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न लग रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि अर्जुनपुर पाठक गांव में महिला प्रधान है लेकिन उसके नाम पर कोई और ही काम कराता है। इसी प्रकार वीरपुर गांव में भी ऐसी ही शिकायत है। इन शिकायतों के प्राप्त होने पर मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने डीआरडीए के परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी का एक जांच दल बनाकर जांच करने का निर्देश दिया है। उनसे कहा गया है कि वे तीन दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी, अविनाश सिंह ने बताया कि शिकायत आई थी तो उस पर जांच दल का गठन कर दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।