फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mandi Samiti seized 3500 quintals of wheat and collected a fine of Rs 12 lakh

Mirzapur News: मंडी समिति ने 3500 क्विंटल गेहूं पकड़ा, 12 लाख जुर्माना वसूला

Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Mandi Samiti seized 3500 quintals of wheat and collected a fine of Rs 12 lakh
मिर्जापुर। गेहूं की कालाबाजारी, बिना लाइसेंस भंडारण कर चोरी-छिपे दूसरे प्रदेशों में बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ मंडी समिति अभियान चला रही है। जिले में एक अप्रैल से अब तक 3500 क्विंटल गेहूं बरामद किया गया है। वैध कागजात न मिलने पर व्यापारियों से 12 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 20698.83 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो पाई है। यह लक्ष्य लक्ष्य 36000 मीट्रिक टन की तुलना में 57 प्रतिशत ही है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 होने के बावजूद क्रय केंद्रों पर समय से पहले ही सन्नाटा छा गया है। व्यापारी किसानों के पास पहुंचकर ज्यादा कीमत देकर सीधे गेहूं खरीद रहे हैं। गेहूं की कालाबाजारी रोकने के लिए अहरौरा, राजगढ़, हलिया, लालगंज, कछवां, बरकछा क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मंडी समिति और खाद्य विभाग की टीम ने मड़िहान क्षेत्र के पचोखरा में बिना लाइसेंस भंडारण किया गया 800 क्विंटल गेहूं बरामद किया था। अधिकारियों ने गोदाम को सीज कर दिया था। वहीं, भदोही में कानपुर के एक व्यापारी पर मंडी का फर्जी गेट पास तैयार कर गेहूं लदे वाहन को पास कराने के आरोप में उसकखिलाफ गोपीगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


वर्जन

------
गेहूं की कालाबाजारी में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एक अप्रैल से अब तक क्षेत्रोंं में छापा मारकर 3500 क्विंटल गेहूं पकड़ा गया है। वहीं, व्यापारियों से 12 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया है। भदोही में फर्जी गेट पास के सहारे गेहूं लदा वाहन पास कराते समय एक व्यापारी के खिलाफ गोपीगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- धीरेंद्र कुमार गुप्ता, सचिव, मंडी समिति मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed