फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Manager released on bail, investigation continues

जमानत पर प्रबंधक रिहा, जांच जारी

Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Manager released on bail, investigation continues
अहरौरा। बालकनी से कक्षा दो के छात्र को पैर पकड़ कर उल्टा लटकाने के मामले में आरोपी प्रबंधक की जमानत याचिका सात दिन के बाद मंजूर हो गई। कोर्ट ने प्रबंधक को शनिवार को रिहा कर दिया। उधर, सद्भावना शिक्षण संस्थान के विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है। जिसमें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 27 अक्तूबर की दोपहर गोलगप्पा खाने के दौरान छात्रों में उपजे विवाद में धक्का-मुक्की के चलते अहरौरा डीह स्थित सद्भावना शिक्षण संस्थान के नाराज प्रबंधक मनोज कुमार विश्वकर्मा ने कक्षा दो के छात्र सोनू यादव को बालकनी से उल्टा लटका दिया था। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया था। 28 अक्तूबर की रात पिता रंजीत यादव की तहरीर पर आरोपी स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और 29 अक्तूबर की सुबह प्रबंधक को जेल भेज दिया। हालांकि प्रबंधक के जेल जाने के बाद विद्यालय लगभग आधी छात्र संख्या के साथ यथावत चलता रहा। सोमवार से पुन: विद्यालय पूर्व की भांति यथावत चलेगा ऐसी संभावना जताई जा रही है। हालांकि सद्भावना शिक्षण संस्थान विभाग नोटिस का जवाब देने तथा विद्यालय की मान्यता बचाने की जुगत में लगा है। सोमवार से खुल रहे विद्यालय में छात्र सोनू यादव विद्यालय आएगा अथवा नहीं। इसको लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है परंतु मान्यता बचाने के लिए संस्थान सोनू को विद्यालय लाने प्रयास कर रहा है। जिससे स्थिति सामान्य हो सके। मालूम हो कि सोनू की मां ने घटना के बाद से ही उसको स्कूल नहीं भेजा है और भविष्य में भी उसे स्कूल में उसे भेजने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed