फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Man murdered by hitting head with brick in Mirzapur

UP: मिर्जापुर में ईंट से सिर कूंचकर शख्स की हत्या, खेत में मिला खून से लथपथ शव; एक आरोपी पुलिस हिरासत में

Wed, 15 May 2024 12:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 15 May 2024 12:26 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति का सिर ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। खेत में शव देख लोगों ने पुलिस को हत्या की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।  

विज्ञापन
Man murdered by hitting head with brick in Mirzapur
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव में एक व्यक्ति की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह शव की शिनाख्त हुई। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
कछवां थाना क्षेत्र के गोधना गांव में बुधवार की सुबह खेत में खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की छानबीन में शव की शिनाख्त गोधना गांव निवासी मुन्ना मौर्य (45) के रूप में की गई। 
विज्ञापन


परिजनों ने गांव निवासी एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या किए जाने की आशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना अध्यक्ष कछवां संजीत बहादुर ने बताया की हत्या मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed