फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   man killed by his friend who in drunken state struck him on head with cooking pot in mirzapur

मिर्जापुर में युवक की हत्या: शराब के नशे में दोस्त ने भगौने से सिर पर किया हमला, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Tue, 25 Aug 2026 12:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 25 Aug 2026 12:14 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में शराब के नशे में भगौने से सिर पर हमला कर युवक की हत्या कर दी गई। युवक के दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
man killed by his friend who in drunken state struck him on head with cooking pot in mirzapur
crime - फोटो : Adobe Stock Image

विस्तार

मिर्जापुर जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र के बरबसपुर अघोली गांव में सोमवार की रात एक बड़ी घटना हुई। पाही पर शराब के नशे में विवाद होने पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को भारी बर्तन से सिर पर हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। 

विज्ञापन


क्या है मामला
गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा अपने घर से दो किलोमीटर दूर पाही पर साथी रामबाबू विश्वकर्मा के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बीच रामबाबू ने भागोना से अनिल के सिर पर हमला कर दिया। हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। सीओ  सदर जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि शराब के नशे में विवाद के बाद साथी ने हत्या की है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed