फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   man died at night and woman died in morning body found hotel information obtained from CCTV footage

UP : रात में सफाईकर्मी तो सुबह महिला की हुई मौत, दोनों ने होटल में लिया था कमरा; CCTV फुटेज से मिली ये जानकारी

Tue, 22 Oct 2024 09:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 09:54 AM IST
सार

Mirzapur News : होटल में मिली लाश की जानकारी मिलने पर विंध्याचल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस उस महिला की तलाश करने ली जो सफाईकर्मी के साथ आई थी। तब तक सुबह महिला की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है महिला ने विषाक्त खा लिया था।

विज्ञापन
man died at night and woman died in morning body found hotel information obtained from CCTV footage
होटल में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर। विंध्याचल के होटल में मृत मिले सफाई कर्मी के साथ आई लापता महिला ने भी जहर खाकर जान दे दिया। सोमवार के देर रात पर महिला के परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


विंध्याचल क्षेत्रान्तर्गत राम सदन लॉज में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस उच्चाधिकारी, फॉरेंसिक टीम व थाना विन्ध्याचल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच किया तो पाया गया कि संतोष कुमार मौर्या निवासी शाहपुर चौसा कोतवाली देहात किसी महिला के साथ सुबह 11 बजे आया था। महिला लापता है।
विज्ञापन


कमरे में शव के साथ टैबलेट भी पाया गया। जांच किया गया तो पता चला कि संतोष कुमार एक महिला के साथ 11 बजे दाखिल हुआ। उसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि महिला उसी के मित्र की पत्नी है। वहां से फरार महिला को इस बात की जानकारी हुई तो उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला ग्राम वर्जिमुकुंदपुर थाना क्षेत्र पड़री की निवासी है। जब महिला की तबीयत बिगड़ी तो परिजनों द्वारा महिला को मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। विंध्याचल पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।


एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सफाई कर्मी अपने मित्र की पत्नी के साथ आया था । सफाई कर्मी के मौत की जानकारी मिलने के बाद महिला ने भी रात को विषाक्त सेवन कर जान दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed