फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Make Congress and SP yearn for votes: Yogi Adityanath

कांग्रेस और सपा को वोट के लिए तरसाइए : योगी आदित्यनाथ

Mon, 27 May 2024 03:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Make Congress and SP yearn for votes: Yogi Adityanath
मिर्जापुर। कांग्रेस और सपा के लोगों ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा समय तक देश तथा प्रदेश में शासन किया। जिन लोगों ने आपको एक-एक बूंद पानी के लिए तरसाया, जिन लोगों की नीतियों के चलते क्षेत्र नक्सलवाद की चपेट में आया। जिन लोगों ने क्षेत्र को विकास से वंचित किया। यहां के संसाधनों पर माइनिंग माफिया को कब्जा करने की खुली छूट दी। मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय के लिए तरसाया। यही समय है, सही समय है, अपने वोट के लिए तरसाइए।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को मिर्जापुर में आयोजित जनसभा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहीं। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस ने क्षेत्र की पीढि़यों को खराब किया है। उन्हें भारत की राजनीति से विदा करने के लिए एक-एक लोग काम करेंगे। कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के अंदर अपना सम्मान मजबूती के साथ बढ़ाया है। 10 साल में भारत ने अपनी सीमाओं को सुरक्षित किया है। 10 साल में विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने का काम किया है। कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जाति तथा मजहब देखकर नहीं, बल्कि सबका साथ-सबका विकास के मंत्र के साथ काम किया है। इस नए भारत में विरासत है तो विकास है। सुरक्षा है तो सम्मान भी है। दुनिया के अंदर भारत ने सम्मान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिर्जापुर, सोनभद्र जनपद असाधारण हैं। काशी में काशी विश्वनाथ धाम नए रूप में दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। अयोध्या में पांच सौ वर्षों बाद श्रीराम मंदिर में विराजमान हुए। मां विंध्यवासिनी का धाम जहां पहले नवरात्र के दौरान लोग सशंकित रहते थे कि कब क्या हो जाए। कॉरिडोर का काम अंतिम चरण में है। भक्त आसानी से दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रोपवे की सुविधा मिल रही है। श्रवण कुमार की तरह माता-पिता को पीठ पर दर्शन नहीं कराना होगा, बल्कि रोपवे इस सुविधा को और आसान कर देगा। विकास की यात्रा में इस जनपद के अलावा सोनभद्र में मेडिकल कॉलेज, कमिश्नरी में विश्वविद्यालय होगा। अकेले मिर्जापुर में एक लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले यहां पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसते थे। मोदी ने हर घर नल योजना से जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed