{"_id":"6626f2cd12bfd42d3e045516","slug":"make-arrangements-for-drinking-water-and-toilets-in-schools-dm-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-115294-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में पेयजल, शौचालय की करें व्यवस्था : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में पेयजल, शौचालय की करें व्यवस्था : डीएम
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को पुलिस लाइन में विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में पेयजल, शौचालय और जनरेटर आदि की व्यवस्था कराने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान एक जून को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बाहर से सुरक्षाकर्मियों के आने की भी जानकारी दी।
उन्होंने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को आगाह किया कि सुरक्षा बलों के रुकने के लिये चिह्नित सभी विद्यालयों में जनरेटर चालू हालत में मिलने चाहिए। शौचालय आदि में कोई गड़बड़ी हो तो उसे उसे समय से दूर करा लें। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी विद्यालयों में उपलब्ध शौचालयों की संख्या की जानकारी करने की हिदायत दी। कहा कि यदि वहां पर रुकने वाले सुरक्षा बलों की संख्या को देखते हुए और शौचालय की जरूरत हो तो जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से अस्थायी शौचालय बनवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पेयजल के अलावा विद्यालयों के सभी कमरों में प्रकाश और पंखों की व्यवस्था भी होनी चाहिए। यदि प्रकाश और पंखों की पर्याप्त व्यवस्था न हो तो प्रबंधक इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों के रुकने के स्थान पर सभी जनपयोगी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन विद्यालयों में जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है, वहां के प्रबंधक इसकी व्यवस्था करा लें। सुरक्षा बलों के रुकने तक जनरेटर में डीजल की व्यवस्था पुलिस विभाग की तरफ से कराई जाएगा।