फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Major accident during idol immersion in Mirzapur 10 youths got electrocuted five in critical condition

UP: मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, 10 युवक करंट से झुलसे, पांच की हालत गंभीर; मचा कोहराम

Fri, 13 Sep 2024 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 13 Sep 2024 10:37 PM IST
सार

हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को लाइट काटने के लिए सूचना दिया गया था। इसके बाद भी विसर्जन के समय बिजली नहीं काटी गई। जिससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
Major accident during idol immersion in Mirzapur 10 youths got electrocuted five in critical condition
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के डीह के पास गंगा नदी के किनारे रेत से अलग गंगाजल में शुक्रवार की रात को गणेश मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवक करंट की चपेट में आ गये। पांच युवकों को कछवां क्रिश्चियन अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य को परिजन उनको लेकर निजी अस्पताल चले गये। बताया गया कि हादसे में 10 लोग झुलसे हैं।

विज्ञापन

कछवां नगर पंचायत के शंकरपुर वार्ड स्थित हनुमान मंदिर में श्री गणेश समिति की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की देर शाम को समिति के लोग मूर्ति विसर्जन करने के लिए निकले थे। मूर्ति को लेकर नगर में भ्रमण करने के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग कछवां डीह गंगा किनारे रेत से अलग बने एक गड्ढे में स्थित गंगा नदी के जल में मूर्ति का विसर्जन करने जा रहे थे। रास्ते में वाइपर से बिजली का तार उठते समय करंट लगने से कई लोग झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पांच लोग यल श्रेयांश (18), कृष्ण रस्तोगी (18), करेजा गुप्ता (19), आकाश गुप्ता (20), मुन्नू (18) निवासी कछुआ बाजार को उपचार के लिए कछवां क्रिश्चियन कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य लोगों को परिजन निजी अस्पताल ले गये बताया जा रहा है कि 10 लोग झुलसे है। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को लाइट काटने के लिए सूचना दिया गया था। इसके बाद भी विसर्जन के समय बिजली नहीं काटी गई। जिससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed