फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Majhawan by-election Preparations counting votes complete SP meeting policemen in Mirzapur

मझवां उपचुनाव : मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, SP ने पुलिसकर्मियों के साथ की बैठक; बोले- शांतिपूर्ण हो माहाैल

Fri, 22 Nov 2024 02:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Nov 2024 02:19 PM IST
सार

मिर्जापुर के मझवां उपचुनाव के बाद अब मतगणना की तैयारियां जिलास्तर पर पूरी कर ली गई हैं। काॅलेज के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बनकर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक ने भी मातहताें को निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
Majhawan by-election Preparations counting votes complete SP meeting policemen in Mirzapur
राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज में होगी मतगणना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के बथुआ स्थित राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज में मझवां उपचुनाव को लेकर मतगणना शनिवार यानी 23 नवंबर को होनी तय है। इसको लेकर जिला प्रशासन तैयारियां कर रहा है। बैरिकेडिंग लगाने के साथ सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन




सुबह आठ बजे से मझवां विधानसभा (397) निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के वोटों की गिनती कराई जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने संबंधित अफसरों को निर्देश जारी कर दिया है। लापरवाही अक्षम्य होगी। 
विज्ञापन




इसी क्रम में मिर्जापुर के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन मतगणना को लेकर जिले के पुलिसकर्मियों की बैठक ली। उन्होंने मतगणना में अपने कर्तव्यों का इमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया है। कहा है कि इस दिन कोई भी पुलिसकर्मी राजनीतिक सोच के साथ काम नहीं करेगा। पुलिस की जिम्मेदारी को निभाना है। तय समय पर लोग अपने-अपने कार्यस्थल पर पहुंच जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed