फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Majhawan assembly by-election: Many big leaders will hold public meetings

मझवां विधानसभा उपचुनाव : कई बड़े नेता करेंगे जनसभा

Wed, 13 Nov 2024 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Majhawan assembly by-election: Many big leaders will hold public meetings
मिर्जापुर। मझवां विधानसभा उपचुनाव उपचुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों के दौरे का सिलसिला तेज हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भी आने की चर्चा है। इनमें से अखिलेश यादव का कार्यक्रम तय हो गया है। वे 17 नवंबर को मिर्जापुर में पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ व ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम लगभग तय बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मझवां विधानसभा उपचुनाव 20 नवंबर को मतदान होना है। मतदान की तिथि करीब आते देख विभिन्न दलों के स्टार प्रचारकों का जिले में दौरा व जनसभाओं का सिलसिला तेज हो गया है। बीते रविवार को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे। अब संभावना जताई जा रही है कि वे 15 नवंबर को सिटी ब्लॉक के चंदईपुर में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। इसी प्रकार ब्रजेश पाठक 17 नवंबर को गुरसंडी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। उधर, सपा प्रत्याशी के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी 17 नवंबर को जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 17 नवंबर को पड़री के पैड़ापुर स्थित स्वामी गोविंद आश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे आंबेडकर नगर के कटेहरी बाजार में जनसभा को संबोधित करने के बाद दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर वहां से रवाना होंगे और दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर स्वामी गोविंद आश्रम इंटरमीडिएट काॅलेज में आकर जनसभा को संबोधित करेंगे। अखिलेश के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सपा नेता तैयारियों में जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 नवंबर को जनसभा को संबोधित करने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed