शेरवां। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाईपुर कला के युवाओं ने एक चैनल के अर्णव गोस्वामी को गिरफ्तार करने के विरोध में भाईपुर बैरियर पर बुधवार को पुतला फूंक कर विरोध जताया। कहा कि यह महाराष्ट्र सरकार व उसकी कठपुतली पुलिस तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। पुतला फूंकने वालों में आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार सिंह, गौरव सिंह, गुड्डू, राजेश सिंह, हर्ष सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दूसरी तरफ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने वरिष्ठ अर्णव गोस्वामी के साथ हुए घटना का निंदा की। निंदा करने वालों में ग्रापए के प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्र नाथ सिंह, चुनार तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार दूबे, महामंत्री सतीश चन्द्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष कामेश्वर पाल, राजेश द्विवेदी, अप्रमेय सिंह, आलोक द्विवेदी, सुशील कुमार, अवधेश त्यागी, सुजीत कुमार सिंह व मदनमोहन आदि लोग शामिल रहे।