फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahakumbh 2025 Indo Tibetan Border Police Force deployed for the first time in Vindhyavasini Dham

Mahakumbh 2025: विंध्यवासिनी धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पहली बार भारत- तिब्बत सीमा पुलिस की तैनाती

Mon, 13 Jan 2025 06:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 06:10 PM IST
सार

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए मिर्जापुर के विंध्यवासिनी मंदिर में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। धाम में पहली बार इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स की तैनाती हुई है। 
 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Indo Tibetan Border Police Force deployed for the first time in Vindhyavasini Dham
विंध्य धाम - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रयागराज में महाकुंभ के मद्देनजर मिर्जापुर जिले में प्रशासन की ओर से स्नानार्थियों के ठहरने, भोजन, पार्किंग, चिकित्सा के साथ सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की गई है। विंध्यवासिनी धाम में पहली बार इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस फोर्स के अलावा एक एडिशनल एसपी, दो सीओ, 16 इंस्पेक्टर और 450 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर यात्री सुविधाओं के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित अन्य विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है। मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर परिसर में नवरात्र जैसी व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रांगण में बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा होडिंग एरिया में 15 इंस्पेक्टर, 85 सबइंस्पेक्टर, 144 कांस्टेबल एक महिला उप निरीक्षक 58 महिला कांस्टेबल 13 हेड महिला कांस्टेबल 138 पुरुष कांस्टेबल 108 होम गार्ड्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाए गए हैं। 30 ट्रैफिक पुलिस कर्मी, 3 फायरमैन, एक कंपनी पीएसी के साथ एक प्लाटून आइटीबीपी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा घाटों पर एक प्लाटून एसडीआरएफ ,एक प्लाटून पीएसी जल पुलिसकर्मी गंगा घाटों पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में आने वाले वीआईपी की सुरक्षा के लिए चार इंस्पेक्टर 10 सब इंस्पेक्टर 10 कांस्टेबल 10 हेड कांस्टेबल की तैनाती की गई है।

महाकुंभ मेला प्रभारी रविकांत मिश्रा ने बताया कि कुंभ मेले के दौरान मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचेंगे। इसलिए मां विंध्यवासिनी मंदिर गली, अस्पताल, रेलवे स्टेशन पर बैरियर लगाए गए हैं। पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

सात स्थानों पर बनाई गई है पार्किंग
एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि मिर्जापुर डिपो की 37 बसे प्रयागराज रुट पर लगाई गई हैं। विंध्याचल क्षेत्र में सात जगहों पर पार्किंग बनाई गई है। क्षेत्र में मोतियाझील व बरतर में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही विंध्य क्षेत्र के निजी पार्किंग संचालकों को भी लाइसेंस प्रदान कर पार्किंग चलाने की अनुमति दी जाएगी। नगर पालिका के कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि नवरात्र मेला की तरह पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed