फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vindhyachal Dham: विंध्यधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भीड़ में दो दर्शनार्थी गश खाकर गिरे; भेजे गए अस्पताल

Tue, 28 Jan 2025 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 28 Jan 2025 11:22 AM IST
सार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की भीड़ विंध्यधाम में भी दिखने लगी है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंगलवार की भोर से ही भक्तों का रेला लगा रहा। 

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 devotees reached Vindhyadham for darshan of maa vindhyavasini
विंध्यधाम में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ के पलट प्रवाह से विंध्यधाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मंगलवार की सुबह से ही विंध्यधाम में दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान मां के जयकारे से विंध्यधाम गूंज उठा। मां की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। वहीं मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग स्थित अटल चौराहे से विंध्याचल मार्ग के अलावा गंगा घाटों, सड़कों और गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। 




दर्शन करने जा रहे दो दर्शनार्थी गश खाकर गिरे 
माघ माह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर विंध्यधाम में दर्शन पूजन करने उमड़े श्रद्धालुओं की भीड़ में अलग- अलग राज्यों से आए दो श्रद्धालु गस खाकर गिर पड़े। आनन -फानन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी उठाकर पुरानी वीआईपी मार्ग गेट पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने इलाज किया। गश खाकर गिरने वालों में बिहार राज्य चंपारण जिले से पार्वती देवी (60) अपने परिजनों के साथ पक्का घाट पर गंगा स्नान करने के उपरांत दर्शन पूजन करने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान गश खाकर गिर पड़ीं। वहीं विश्वनाथ विश्वकर्मा (60) झारखंड से पहुंचे हैं। दर्शन पूजन करने के लिए जा रहे थे। एंटरेंस प्लाजा में गश खाकर गिर पड़े।  
Trending Videos
Mahakumbh 2025 devotees reached Vindhyadham for darshan of maa vindhyavasini
विंध्यधाम में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले दो दिनों में साढ़े छह लाख से ज्यादा लोगों ने मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया। रविवार को चार लाख और सोमवार को तीन लाख से ज्यादा भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। अष्टभुजा और कालीखोह मंदिर में भी यही हालत रही।
Mahakumbh 2025 devotees reached Vindhyadham for darshan of maa vindhyavasini
विंध्यधाम में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज में संगम स्नान के बाद मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से भक्तों की संख्या बढ़ने से पुलिस और प्रशासन की चुनौती बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 devotees reached Vindhyadham for darshan of maa vindhyavasini
विंध्यधाम में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की भोर में मंगला आरती के बाद से ही मां के दरबार में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। गर्भगृह के दोनों प्रवेश द्वार से झांकी दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन
Mahakumbh 2025 devotees reached Vindhyadham for darshan of maa vindhyavasini
विंध्यधाम में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद जयकारे लगाते हुए मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। भक्त गुड़हल और गुलाब के फूलों व रजतमणि आभूषणों से किए गए शृंगार के साथ मां के दर्शन कर भाव विभोर हो उठे। इसके बाद श्रद्धालु मां काली और मां अष्टभुजा देवी दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed