फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rinku-Priya Wedding: आठ साल का सफर... क्रिकेट का सितारा बने रिंकू, अब यूपी के बड़े सियासी परिवार से जुड़ा नाता

Sat, 18 Jan 2025 02:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 18 Jan 2025 02:26 PM IST
सार

क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ होगी। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और जौनपुर की केराकत विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। 

विज्ञापन
Indian Cricketer Rinku Singh to Marry Samajwadi Party MP Priya Saroj News in Hindi
Rinku-Priya Wedding - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 के आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक ओवर में पांच छक्के मारकर क्रिकेट के सितारे बने रिंकू सिंह अब सपा सांसद प्रिया सरोज की बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। आठ साल पहले शुरू हुआ रिंकू का सफर संघर्ष से होकर गुजरा है। वे चंद वर्षों में क्रिकेट के सितारे बने और अब उनका नाता जौनपुर के बड़े सियासी परिवार से हो रहा है। हालांकि इस रिश्ते की लंबे समय से चर्चाएं थीं। लोग दबी जुबां से इसका जिक्र करते थे। मगर अधिकारिक पुष्टि नहीं थी।
Indian Cricketer Rinku Singh to Marry Samajwadi Party MP Priya Saroj News in Hindi
प्रिया सरोज-रिंकू सिंह - फोटो : Priya Sroj (facebook)-bcci
अलीगढ़ के साधारण परिवार में हुआ रिंकू सिंह का जन्म
रिंकू सिंह का जन्म 12 अक्तूबर 1997 को अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में हुआ। उनके पिता खानचंद्र गैस एजेंसी पर सिलिंडर वितरण का काम करते थे। उन्होंने खुद शुरुआत में सिलिंडर वितरण के काम में पिता का हाथ बंटाया और गरीबी से लड़ते हुए क्रिकेट के मैदान पर अपनी जगह बनाई।

 
Indian Cricketer Rinku Singh to Marry Samajwadi Party MP Priya Saroj News in Hindi
रिंकू सिंह - फोटो : PTI
2023 में किया शानदार प्रदर्शन
सबसे पहले डीपीएस के मैदान पर आयोजित इंटरनेशनल स्कूली विश्वकप में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब जीतकर सुर्खियां बटोरीं। क्रिकेट के जानकारों का ध्यान जब उनकी ओर गया तो उनका सफर शुरू हुआ और वह आईपीएल में पहुंचे। इसी दौरान केकेआर की ओर से खेलते हुए 2023 में शानदार प्रदर्शन के बाद वे देश में चर्चित हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Cricketer Rinku Singh to Marry Samajwadi Party MP Priya Saroj News in Hindi
शाहरुख खान, रिंकू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में किया रिटेन
फिर इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट टीम के सदस्य बने और एकदिवसीय टीम में स्थान पाया। अब उनकी संपत्ति करोड़ों में पहुंच गई है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। यह उनकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
विज्ञापन
Indian Cricketer Rinku Singh to Marry Samajwadi Party MP Priya Saroj News in Hindi
सांसद प्रिया सरोज और बल्लेबाज रिंकू सिंह। - फोटो : अमर उजाला
2024 की शुरुआत में थी आठ करोड़ की संपत्ति 
रिंकू सिंह को पहली बार 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि उस टूर्नामेंट में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 80 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed