फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mahaghata Abhishek of Maa Vindhyavasini cleaning of temple with Ganga water

UP: मां विंध्यवासिनी का महाघटा अभिषेक, गंगा जल से मंदिर की साफ-सफाई; भक्तों ने लगाए मां के जयकारे

Sun, 13 Apr 2025 01:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 01:50 PM IST
सार

मां का दर्शन पूजन करने को मंदिरमें श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। माता के भव्य और दिव्य स्वरूप का शृंगार दर्शन पाकर श्रद्धालु निहाल हो उठे। धाम में उमड़ी भक्तों  की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन
Mahaghata Abhishek of Maa Vindhyavasini cleaning of temple with Ganga water
गंगा जल से भरा घड़ा लेकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन करते जाते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Vindhyachal Mandir: जगत जननी की जय-जयकार के साथ आस्थावानों ने बुधवार को श्रद्धा भाव से मां विंध्यवासिनी सहित मां अष्टभुजी देवी एवं महाकाली मंदिर का महा घटा अभिषेक किया। गंगा से घड़े में जल भरकर देवी मंदिर पहुंचने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रही। भोर में मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


गंगा जल से घटाभिषेक कार्यक्रम के बाद दोपहर में राजश्री आरती शृंगार के उपरांत मां का कपाट खोल दिया गया। वैशाख प्रतिपदा तिथि रविवार को श्रद्धा भाव से मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित माता अष्टभुजी देवी और महाकाली मंदिर का महाघटा अभिषेक किया गया।
विज्ञापन


विंध्य नगरी में वार्षिक घटा अभिषेक कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक देवी मां का कपाट बंद रहा। पक्का घाट से मिट्टी, तांबे और पीतल के घड़े में गंगा जल कंधे पर धारण कर श्रद्धालु देवी धाम पहुंचे। मंदिर  पहुंचकर श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में गंगा जल अर्पित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा में तैनात रही पुलिस

जगतजननी के वार्षिक घटा कार्यक्रम में श्री विंध्य पंडा समाज की पदाधिकारियों सदस्यों, जनता और दूरदराज से आए भक्तजनों ने अपनी हाजिरी लगाई। माता का जयघोष लगाते हुए श्रद्धालु विंध्याचल के पक्का घाट से मिट्टी के घड़े सहित विभिन्न जल पात्र में गंगा जल भर देवी दरबार में जलाभिषेक करने पहुंचे हुए थे।

इसके पूर्व गंगा घाट पहुंचे भक्तों ने गंगा में गोता लगाकर घड़े में पानी भर उस पर माता का नाम एवं ओम स्वास्तिक बनाने के बाद फूल-माला-कलावा बांधकर देवी दरबार में पहुंचे। देवी मां की भक्ति के प्रति श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। माता की जय जयकार की गूंज से पूरा विंध्य परिसर गुंजायमान हो रहा था।

जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में पहुंचे भक्त

विंध्याचल के घाटों से घड़े में गंगा जल भर अभिषेक करने के लिए विंध्य की गलियां भक्तों  से पटी रहीं। भक्तों ने अपने अपने कंधे पर गंगा जल से भरा घड़ा लेकर विंध्याचल धाम पहुंचे, जहां मंदिर के कोने-कोने की विधिवत सफाई की गई। सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक मंदिर में महाघटा अभिषेक कार्यक्रम संचालित किया गया।

मंदिर के वार्षिक कार्यक्रम के तहत भक्तजनों ने 5 से लेकर करीब 51 घड़े में गंगा जल भरकर देवी धाम का अभिषेक किया। तत्पश्चात राजश्री आरती और मां विंध्यवासिनी के भव्य शृंगार के उपरांत मां का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि मंदिर के वार्षिक  महा घटाभिषेक कार्यक्रम के तहत देर रात्रि में मंदिर में विशेष पूजन अनुष्ठान किए जाएंगे। इस मौके पर मंत्री भानु पाठक, कोषाध्यक्ष तेजन गिरी, केदार भंडारी, गौतम द्विवेदी, अजय दूबे 
सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed