महादानियों ने किया रक्तदान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरंकारी मिशन के संयोजक जवाहरलाल ने कहा कि सद्गुरु माता सविन्दरजी के निर्देशानुसार जिले के भक्तों ने रक्तदान किया। निरंकारी मिशन के संत महात्मा सभी उन्होंने कहा कि बाबा गुरुबचन सिंह महाराज को दंगाईयों ने गोली मार दी थी तब मिशन के भक्त काफी गुस्से में थे और वे खून का बदला लेना चाहते थे तब बाबा हरदेवजी ने खून के बदले खून लेने के बजाय देने का आदेश दिया।
तभी से मिशन के लोग लगातार रक्तदान कर रहे हैं। शनिवार को शिविर का उद्घाटन सीएमओ डा. ए के चौरसिया ने किया। सुबह से ही रक्तदान करने वालों का आगमन शुरु हो गया। मझवां के विधायक रमेश बिंद ने रक्तदान करने वाले लोगों को फल वितरित किया। कार्यक्रम में ईश्वरलाल, ईश्वरनाथ, रामसागर, रोशन लाल, सदाफल, मनीष उजाला की टीम ने सहयोग किया।