{"_id":"69557f3d7d7962abc502e0e8","slug":"magh-mela-diversion-will-be-in-place-a-day-before-and-a-day-after-the-six-major-bathing-days-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-146142-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ मेला: छह प्रमुख स्नान पर एक दिन पहले और एक दिन बाद रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ मेला: छह प्रमुख स्नान पर एक दिन पहले और एक दिन बाद रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज में माघ मेले को देखते हुए तीन जनवरी से 15 फरवरी तक छह प्रमुख स्नान के एक दिन पहले और एक दिन बाद पांच मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। इन पांच प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। यातायात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि प्रयागराज माघ मेला का आयोजन तीन जनवरी 2026 से 15 फरवरी तक रहेगा। माघ मेले को देखते हुए प्रयागराज के सीमावर्ती मिर्जापुर से आने वाले श्रद्धालुओं व स्नानार्थियों के लिए सुगम, सुदृढ़, सुव्यवस्थित व त्रुटिरहित यातायात व्यवस्था कराने के लिए नियम बनाए जा गए है। इसके तहत मिर्जापुर से होकर माघ मेला प्रयागराज जाने वाले व स्नान के बाद पलट प्रवाह में वापस विंध्याचल धाम आकर अपने गंतव्य श्रद्धालु जाएंगी। इस दौरान उन्हें कोई दिक्कत न हो इसके लिए स्नान तिथि से एक दिन पहले और एक दिन बाद बाद तक भारी वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। डायवर्जन से सभी प्रकार के इमरजेंसी वाहन (एम्बुलेन्स, पेट्रोलियम, गैस, डेयरी आदि) मुक्त रहेंगे।
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन -मिर्जापुर। यातायात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री ब्रिज, विंध्याचल , जिगना होते हुए प्रयागराज की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को औराई, गोपीगंज से वाया राजातालाब, टेंगरा मोड़ की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जहां से ये वाहन एनएच -35, 135(रीवां-वाराणसी हाइवे) का उपयोग कर हनुमना होते हुए आवागमन कर सकेगें। औराई व गोपीगंज से वाया शास्त्री ब्रिज होते हुए सोनभद्र व रीवां की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को वाया औराई, राजातालाब, टेंगरा मोड़, सुकृत बॉर्डर होते हुए सोनभद्र, चुनार, लालगंज होते हुए रींवा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। घोरावल व हिन्दवारी मोड़ से वाया मड़िहान होते हुए मिर्जापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को हिन्दवारी मोड़ से नरायनपुर तिराहा, टेगरा मोड़ वाराणसी व चुनार, लालगंज होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। केवल एनएच-135-(रीवां-वाराणसी हाईवे) पर ही भारी व कामर्शियल वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। हिन्दवारी मोड़, सोनभद्र से नारायणपुर तिराहा पर भी भारी वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। ऐसे भारी वाहन जिनकों सामान की आपूर्ति के लिए मिर्जापुर शहर में ही आना है। उन वाहनों को यातायात का दबाव कम रहने की दशा में रात 12 बजे से सुबह चार बजे तक रामटेक चौराहा बरकछा से शहर में प्रवेश दिया जाएगा।
इन मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन रहेगा पूर्णतया प्रतिबंधित -मिर्जापुर। यातायात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि गोपीगंज,औराई से चील्ह तिराहा होते हुए वाया शास्त्री ब्रिज मिर्जापुर की तरफ, समोगरा व बरकछा से बथुआ तिराहे की तरफ, जिगना, गैपुरा चौराहा, विंंध्याचल से नटवा तिराहे की तरफ, थाना लालगंज से मांडा , गैपुरा चौराहा की तरफ और दुर्जनीपुर से कोराव-प्रयागराज की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
इन तिथियों पर रहेगा डावर्जन-मिर्जापुर। यातायात प्रभारी रणजीत तिवारी ने बताया कि पौष पूर्णिमा स्नान के लिए दो जनवरी सुबह छह बजे से चार जनवरी रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा। मकर संक्रांति व मौनी अमावस्या स्नान के लिए 14 जनवरी को सुबह छह बजे से 19 जनवरी रात 10 बजे तक, बसंत पंचमी स्नान के लिए 22 जनवरी को सुबह छह बजे से 24 जनवरी को रात 10 बजे तक, माघी पूर्णिमा स्नान के लिए 31 जनवरी को सुबह छह बजे से दो फरवरी को रात 10 बजे तक, महाशिवरात्रि स्नान पर 14 फरवरी से सुबह छह बजे से 16 फरवरी रात 10 बजे तक डायवर्जन रहेगा।