फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   maan vindhyavaasinee ke anany upaasak the kalyaan sinh

मां विंध्यवासिनी के अनन्य उपासक थे कल्याण सिंह

Mon, 23 Aug 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
maan vindhyavaasinee ke anany upaasak the kalyaan sinh
मिर्जापुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त थे। यही कारण था कि चाहे वह मुख्यमंत्री रहे हों या न रहे हों लेकिन मां का दर्शन करने के लिए मंदिर जरूर आते रहते थे। मां के दरबार आने के दौरान भी वो कार्यकर्र्ताओं से अवश्य मिलते थे। कार्यकर्ता चाहे छोटा हो या बड़ा या फिर पदाधिकारी, उनके लिए सभी बराबर थे और सभी की बातों को सुनते थे।
विज्ञापन

स्व. कल्याण सिंह ने जिले का विकास किया, पथरहिया स्थित विकास भवन का शिलान्यास उनके हाथों हुआ था। इसके अलावा विंध्याचल, शिवपुर स्थित राजकीय कन्या इंटर कालेज, विंध्याचल में पक्का घाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने का स्थान, पक्की सीढ़ियां व पर्यटन विभाग की ओर से राही लाज का भी निर्माण कराया। इसके साथ ही मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए उन्होंने 51 लाख रुपये एकमुश्त दिया। जिले में कोई ऐसा सक्रिय कार्यकर्ता नहीं था जिसे वह न जानते हों। उनकी इसी खूबी ने उनको एक लोकप्रिय जन नेता बनाया। अपने सिद्धांतों के लिए उन्होंने सत्ता का कभी लोभ नहीं किया। राममंदिर के लिए उन्होंने अपनी गद्दी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed