{"_id":"ce7ac4fc942c7083b9b8e14ef032d2f5","slug":"maa-kali-worshipped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां काली का किया गया वार्षिक श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां काली का किया गया वार्षिक श्रृंगार
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मुसफ्फरगंज स्थित मां काली मंदिर में वार्षिक श्रृंगार-पूजन एवं भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर की फूल-पत्तियों सहित बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही थी।
शनिवार की सांयकाल करीब आठ बजे से मां काली का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। महिला-पुरुष भक्त माला-फूल, प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे, वहां मां काली के भव्य स्वरूप का दर्शन पाकर अभिभूत हो उठे। घंटा-घड़ियाल, शंख और मां काली के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर देवीमय हो रहा था। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य देवी जागरण के दौरान कला साधकों ने अपने मधुर भजनों को प्रस्तुत कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात भर चले देवी जागरण के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्घालु भक्ति सागर में डूबते-उतराते रहे। कार्यक्रम के दौरान भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी बलराम गोस्वामी सहित कृष्ण गोस्वामी, कृष्णा जायसवाल, रितेश लोहिया, कालीचरण, इंद्रेश, विजय सहति बड़ी संख्या में श्रद्घालु उपस्थित रहे।