{"_id":"68e4de4f32587df8120170fb","slug":"loyal-dog-died-fighting-cobra-in-mirzapur-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मिर्जापुर में सांप से भिड़ा बादल, परिवार को बचाने के लिए कोबरा से लड़ते हुए वफादार कुत्ते ने गवां दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मिर्जापुर में सांप से भिड़ा बादल, परिवार को बचाने के लिए कोबरा से लड़ते हुए वफादार कुत्ते ने गवां दी जान
Tue, 07 Oct 2025 03:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 Oct 2025 03:52 PM IST
सार
Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक परिवार को बचाने के लिए कुत्ते ने अपनी जान की बाजी लगा दी। घर में जा रहे सांप से भिड़ गया। उसने सांप को मार डाला लेकिन सांप से डसने से कुत्ता भी मर गया।
विज्ञापन
कोबरा से भिड़े कुत्ते
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
मिर्जापुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के छानबे क्षेत्र के बबुरा गांव में सोमवार की शाम घर में घुसे कोबरा सांप से वफादार कुत्ता बादल भिड़ गया। कुत्ते के मालिक राणा सिंह ने बताया कि शाम को कोबरा सांप उनके चहार दीवारी के अंदर पहुंच गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: चंदौली में बेकाबू होकर नहर में पलटी पिकअप, एक तस्कर की मौत; कई गोवंश भी मरे
विज्ञापन
सांप को देखकर दो पालतू कुत्ते बादल और ग्रेज उससे भिड़ गए। यह लड़ाई 10-15 मिनट तक चली। बादल मालिक के परिवार को सुरक्षित करने के लिए कोबरा सांप को घर से बाहर खींच लाया। इसी दौरान सांप ने बादल को डस लिया। सांप को बादल ने मार डाला पर बाद में उसकी भी मौत हो गई। बादल के मरने से परिवार के लोग दुखी हैं। बादल उनके घर के सदस्य जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन