फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   smuggler died after pickup lost control and overturned in canal in Chandauli

UP News: चंदौली में बेकाबू होकर नहर में पलटी पिकअप, एक तस्कर की मौत; कई गोवंश भी मरे

Tue, 07 Oct 2025 01:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 Oct 2025 01:04 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में बोलेरो पिकअप नहर में गिरने से एक तस्कर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। इस दौरान कई गोवंश भी मर गए। 

विज्ञापन
smuggler died after pickup lost control and overturned in canal in Chandauli
क्षतिग्रस्त पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव के पास मंगलवार सुबह अवैध गोवंश तस्करी कर रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में एक तस्कर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बोलेरो पिकअप तेज रफ्तार से आ रही थी। मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे गाड़ी सीधे नहर में जा पलटी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शहाबगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नहर में पलटी बोलेरो को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की। वाहन में फंसे कई गोवंश भी मर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: घर से किसी काम के लिए निकला था शख्स, शराब ठेके के पास मिला शव; सिर पर चोट के निशान

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक तस्कर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। फरार तस्कर की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed