फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Loudspeakers removed from mosques

Mirzapur News: मस्जिदों से हटवाए गए लाउडस्पीकर

Fri, 06 Dec 2024 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Loudspeakers removed from mosques
मिर्जापुर। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सुबह जिले के सभी थाना क्षेत्रों में थानेदारों ने भ्रमण कर धार्मिक स्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाकर अनुमन्य ध्वनि सीमा से ज्यादा आवाज वाले लाउडस्पीकर को उतरवा दिया। कुछ स्थानों पर ध्वनि कम कराई गई।
विज्ञापन

जो लोग मना करने पर भी लाउडस्पीकर नहीं उतारे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। जमालपुर में एक और अदलहाट में चार लाेगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के नेतृत्व में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को सुबह धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर उतारने का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह समेत सभी सीओ भी सड़क पर उतरे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील धार्मिक स्थलों पर पैदल गश्त की गई। लाउडस्पीकर की जांच की गई और मानक से ज्यादा ध्वनि करते पाए जाने पर लाउडस्पीकर हटवाए गए।कुछ स्थानों पर ध्वनि कम कराई गई। अतिरिक्त लगे लाउडस्पीकर हटवाए गए। जिन लोगों ने मना करने के बावजूद लाउडस्पीकर नहीं उतारा, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जमालपुर थाना क्षेत्र के मठना गांव के नूरानी मस्जिद में तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने पर मठना गांव निवासी मुसाफिर अली के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि मस्जिद में तेज गति से लाउडस्पीकर बजने पर कार्रवाई की गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के चार गांवों में स्थित मस्जिदों से बृहस्पतिवार को लाउडस्पीकर उतरवाकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मना करने के बाद भी लाउडस्पीकर नहीं उतारे जाने पर गरौड़ी गांव स्थित दो, भूइलीखास गांव के एक और जफराबाद की एक मस्जिद से लाउडस्पीकर उतरवाकर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दो स्थानों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए। 30 स्थानों पर लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed