{"_id":"d62eb7597e9c7fb2a638045527243a46","slug":"lok-whipped-the-central-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकदल ने केंद्र-राज्य सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकदल ने केंद्र-राज्य सरकार को कोसा
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 22 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार की शाम राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने संकटमोचन से घंटाघर चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला।
जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय की अगुवाई में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अघोषित बिजली कटौती के विरोध में निकाले गए जुलूस के दौरान कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते चल रहे थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौधरी अजित सिंह के निर्देश पर समूचे उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल साबित हो रही है, प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है तथा जनपद में अघोषित बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।
विज्ञापन
चेताया गया कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकार अपने रवैया में सुधार नहीं किया और जनहित के बारे में नहीं सोचा तो राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर जन हित के लिए बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।
इस दौरान जटाशंकर सिंह जहरीला, ओमप्रकाश सिंह, मंगला उपाध्याय, अश्वनी दूबे, प्रमोद पांडेय, रामसखा पटेल, त्रिलोकी प्रजापति, अजय श्रीवास्तव, नंद किशोर मौर्य, बनारसी चौहान, गोपी साहू, धीरज यादव, अमित आदि मौजूद रहे।