फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lizard of food, 100 students sick

खाने में गिरी छिपकिली, 100 छात्र बीमार

Sat, 14 Oct 2017 12:21 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Sat, 14 Oct 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Lizard of food, 100 students sick
छिपकली द‌िखाता बच्चा

विज्ञापन
मिर्जापुर। विन्ध्याचल के अमरावती रोड पर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय, परसिया में शुक्त्रस्वार की रात भोजन में छिपकली गिर जाने के बाद दूषित खाना खाने से लगभग सौ छात्र बीमार हो गए। सभी छात्रों को मंडलीय अस्पताल और विन्ध्याचल सीएचसी में भर्ती कराया गया है। देर रात जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मंडलीय अस्पताल बीमार बच्चों को देखने पहुंचेे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डीएम को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। इससे पहले गुरुवार को मड़िहान के पंडित दीनदयाल अस्पताल में 106 बच्चे बीमार हो गए थे।
शुक्रवार रात को विद्यालय के मेस में दाल, चावल, रोटी और बजरबट्टू की सब्जी बनी हुई थी। सब्जी में छिपकली गिर के भुन गई थी । रात साढे़ नौ बजे छात्रों ने खाना खाया तो अधिकांश के पेट में दर्द होने लगा। कई छात्रों को उल्टियां भी होने लगी। बच्चों की यह दशा देख कर अध्यापक भी घबरा गए और पुलिस के साथ ही 108  नंबर की एंबुलेस को सूचना दे कर बुलवा लिया। रात सवा दस बजे दो एंबुलेंस में 60 छात्रों को मंडलीय अस्पताल लाया गया तथा अन्य बीमार छात्रों को विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बीमार छात्रों में शशिधर, आशीष कुमार, सत्यप्रकाश, जय प्रकाश, प्रांजल, शैलेश, दया, अविनाश, आकर्ष, नीरज, मुकेश, शिवम, दयाशंकर, विशाल, अखिलेश कुमार आदि शामिल थे। घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी विमल कुमार दुबेे दोनों अस्पतालों में गए और भर्ती बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी घटना का संज्ञान लिया। उन्होंने कहा इसके दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीएम को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अपने प्रतिनिधि राम प्रकाश विश्वकर्मा को मौके पर भेजा तथा रिपोर्ट देने को कहा। सुश्री पटेल ने कहा कि दो दिन बाद मिर्जापुर आने पर वह खुद पूरे मामले को देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आरके यादव मंडलीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि सब्जी में छिपकली गिरने की बात सामने आ रही है। इसकी जांच कराई जाएगी। खाना बनाने वाले ठेकेदार से भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed