फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Livestock minister reprimanded the officials for deficiencies

Mirzapur News: कमियां मिलने पर पशुधन मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Tue, 14 Mar 2023 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Livestock minister reprimanded the officials for deficiencies
विंध्याचल। प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री धर्मपाल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। अष्टभुजा डाक बंगला के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में कमियां मिलने पर उन्होंने उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और कमियां अविलंब दूर करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि गोवंश की संख्या कम हुई है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छुट्टा पशुओं को प्राथमिक स्तर पर गोशाला में पहुंचाने का कार्य करें। इसके साथ ही चारा, भूसा, पानी, प्रकाश, जाड़ा व गर्मी में धूप से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। गाय का दूध बढ़ाने के लिए सेक्स सीमेन, जिससे बछिया पैदा हो, उसकी कीमत तय करने का निर्देश दिया। साहिवाल गिरी गाय एवं हरियाणवीं नस्ल के 75 लाख कृत्रिम पशुओं का गर्भधान कराया जाएगा। मुर्रा भैंस का सीमेन भी नि:शुल्क किसानों को देने की बात कही। गरीब किसानों के लिए पशुपालन बहुत ही उपयोगी है।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि बजट सत्र के दौरान सपा के मुखिया ने सवाल उठाया था कि अपराधी शूटिंग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जवाब देते हुए कहा था कि जो अपराधी शूटिंग कर रहे हैं, उन्हें मिट्टी में मिलाने का कार्य वे करेंगे। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। होली का पर्व पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया है। पिछली सरकारों में हिंसक घटनाएं होती थीं। कानून की व्यवस्था चाक-चौबंद है। नगर निकाय चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव कराने की तैयारी पूरी कर ली है। कोर्ट से आदेश मिलते ही तत्काल चुनाव कराए जाएंगे। जिले में नंद बाबा योजना लागू है। गोशाला की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों को चिह्नित जेल भेजने का कार्य किया जाएगा। अगर किसी ने गोशाला की जमीन पर कब्जा किया तो उसे तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed