{"_id":"626c2eac42f7a00c475a085d","slug":"life-disrupted-due-to-power-cut-in-scorching-heat-mirzapur-news-vns6509941143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में विद्युत कटौती से जनजीवन अस्त व्यस्त
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में इन दिनों भीषण बिजली कटौती हो रही है। इस मौसम में हो रही कटौती से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। दिन में तो किसी तरह काम चल जा रहा है लेकिन रात में हो रही कटौती लोगों को रतजगा करने पर विवश कर दे रही है।
नगर में तो फिर भी राहत है। कुछ ही घंटों की कटौती हो रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से दस घंटे की कटौती हो रही है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युतापूर्ति का निर्देश हैं वहां पर मात्र नौ से दस घंटे ही बिजली मिल पा रही है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। जिला मुख्यालय से सटे विद्युत उप केंद्र इंदीपर्वपुर, अकसौली, रायपुर पोख्ता सहित अन्य उप केंद्रो से जुड़े गांव में अधिकांश स्थानों पर संझबाती के लिए ग्रामीण तरस रहे हैँ। भीषण गर्मी में अधिकांश गांवों में लोगों को पूरी रात अंधेरे में व्यतीत करना पड़ रहा है। कोटे की दुकानों से किरासन का तेल बंद होने से गरीबों के साथ ही मिडिल क्लास के लोगों को मोमबत्तियों के सहारे घरों में उजाला करना पड़ रहा है। हलिया, क्षेत्र के अदवा फीडर से 18 घंटे से विद्युत आपूर्ति नहीं होने के पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को जूझना पड़ रहा है। परीक्षा के बीच छात्रों की तैयारी बाधित हो रही है। सोनगढ़ा, राजपुर, पवारी, बेलगांवा, सेंदुराह, बड़वार, सहित कई गांव के लोगों को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों में शंकरलाल, किशन लाल, उमेश पाल, माधवलाल, शिव प्रताप सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह आदि का कहना है कि बिजली न होने के परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिगना, विकास खंड छानबे में बिजली कटौती से आम उपभोक्ता तंग आ गए हैं। बुधवार को ग्रुप ए व बी को 8 घंटे से भी कम बिजली कंट्रोल द्वारा दी गई। उसमे भी कई बार बीच बीच में कटौती की गई। बृहस्पतिवार वार को भी कटौती जारी रहा। क्षेत्र में यदि बिजली दी भी जा रही है तो एक घंटा भी बिजली टिक रहा। जिससे प्रचंड गर्मी में पंखा, कूलर, इन्वर्टर आदि घरों में मात्र शो पीस बने हुए हैं। शेरवां, मिर्जापुर विद्युत कटौती की लगातार कटौती से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है। चिलचिलाती धूप बेतहाशा गर्मी व पारा 44 डिग्री पार होने के बाद भी बिजली की आपूर्ति मनमाने तरीके से की जा रही है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों को विद्युत उप केंद्र अहरौरा, जमालपुर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। लेकिन आलम यह है कि दोनों सब स्टेशन से जुड़े गांव रोशनी के लिए तरस रहे हैं। सेमरां गांव के किसान गोपीनाथ मौर्य, बाबुलाल मौर्य ने बताया कि बिजली की कटौती के चलते सिंचाई के अभाव में सब्जियों की खेती सूख रही है। लोड वालों को ही परेशान किया जाता है।