{"_id":"65a0386a7e45db3d8708ef44","slug":"leopard-seen-on-the-sand-on-the-banks-of-ganga-in-bhatauli-photo-goes-viral-panic-among-villagers-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-479756-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भटौली में गंगा किनारे रेत पर दिखा तेंदुआ, फोटो वायरल, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भटौली में गंगा किनारे रेत पर दिखा तेंदुआ, फोटो वायरल, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली और कछवां थाना क्षेत्र के बीच भटौली पुल के पास गंगा किनारे रेत पर बृहस्पतिवार को एक तेंदुआ दिखाई देने का स्थानीय लोग दावा कर रहे हैं। इसका एक फोटो वायरल हो रहा है। तेंदुआ दिखाई देने के बाद क्षेत्र के लोगों में खलबली मची हुई है। ग्रामीणों में तेंदुआ को लेकर दहशत है। कुछ दिन पहले रेत पर आदमखोर कुत्ते के हमले में एक महिला की मौत हो गई थी। इस हमले में उसका पति घायल हो गया था। तेंदुआ दिखाई देने के बाद मृतक के परिजनों को भी लगने लगा है कि कहीं तेंदुआ ने तो हमला नहीं कर दिया था।
कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी बारीपुर निवासी बसंतू बिंद (58) और उनकी पत्नी दुलेसरा देवी (55) भटौली गंगा नदी के पास पांच जनवरी को अपने खेत में रेत पर काम कर रहे थे। उसी दौरान दुलेसरा देवी पर एक आदमखोर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस दौरान बसंतू थोड़ी दूर पर थे। चीख सुनकर वे दौड़े तो उन पर भी आदमखोर कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में आदमखोर कुत्ते ने दुलेसरा देवी का चेहरा और गला नोच डाला। इससे उनकी मौत हो गई। हमले में बसंतू के साथ गांव के दो अन्य लोग भी घायल हो गए थे। घटना के बाद चर्चा थी कि जिस तरह से महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान हैं, उसे देख कर यही लग रहा है कि किसी अन्य जानवर ने उसे शिकार बनाया होगा। भटौली रेत पर काम कर रहे किसानों को दो दिन पहले गंगा किनारे एक जानवर दिखा। बृहस्पतिवार को कछवां स्थित जगतानंद आश्रम के सामने गंगा किनारे खेत में फिर जानवर दिखाई दिया तो खेत में काम करने वाले केवटावीर निवासी मुकुंद ने फोटो खींच लिया। फोटो में तेंदुआ दिखाई दे रहा है।
तेंदुआ दिखाई देने से रेत पर काम करने वाले किसान और ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उधर, दुलेसरा देवी के पुत्र इंद्रजीत ने बताया कि गंगा किनारे एक खेत में दो दिन से एक जानवर दिख रहा था। बृहस्पतिवार को जो फोटो आई है, उसे देखकर लग रहा है कि वह तेंदुआ है। इससे यह लगने लगा है कि उसकी मां पर भी तेंदुआ ने तो हमला नहीं किया था। अगर ऐसा है तो उसे पकड़ा जाना चाहिए, अन्यथा अन्य लोग भी शिकार होंगे। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा का कहना है तेंदुए के बारे में कोई शिकायत सामने नहीं आई है। यदि जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम जांच पड़ताल कर तेंदुआ को पकड़ने का कार्य करेगी।