{"_id":"66454428353d765a1d0fd4d4","slug":"leopard-entered-the-house-bit-the-home-owner-and-injured-him-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-116310-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घर में घुसा तेंदुआ, गृह स्वामी को काटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घर में घुसा तेंदुआ, गृह स्वामी को काटकर किया घायल
विज्ञापन
हलिया। थाना क्षेत्र बेलाही गांव स्थित एक घर में बुधवार को सुबह तेंदुआ घुस गया। इससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। गृह स्वामी ने उसे भगाने की कोशिश की तो तेंदुए ने काटकर घायल कर दिया। पिता को बचाने के चक्कर में बेटे पर भी तेंदुआ ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडा लेकर दौड़ाने पर तेंदुआ घर में छिप गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन और पुलिस विभाग की टीमों के अलावा ग्रामीणों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया है।
बेलाही गांव निवासी श्रवण कुमार बुधवार को सुबह सोकर उठे। लघुशंका के लिए वे घर से बाहर निकल ही रहे थे कि लकड़ी के बाड़े के अंदर एक तेंदुआ घुस गया। उसे भगाने के चक्कर में तेंदुआ ने हमला कर बाएं पैर मेंं काटकर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले से वे गिरकर बेहोश हो गए। शोर सुन घर के अन्य सदस्य हाथ में लाठी और डंडा लेकर बाहर आए। पिता को बचाने के लिए पहुंचे बेटे विकास को भी तेंदुआ ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों के दौड़ाने पर तेंदुआ घर में घुसकर छिप गया। ग्राम प्रधान लाल बहादुर पाल ने तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति को उच्च प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराने के साथ ही दूरभाष पर घटना की जानकारी वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी। तेंदुआ घर में घुसने की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण लाठी और डंडा के साथ पहुंच गए और घर को चारों तरफ से घेरे रहे।
प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव कैमूर प्रभाग तापस मिहिर भी वन कर्मियों के मौके पर पहुंच गए। मुख्यालय से पिंजरा मंगाकर घर के दरवाजे लगाया गया। तेंदुए को पकड़ने के लिए दिन भर अभियान चलाया गया। समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ नहीं पकड़ा जा सका था। प्रभागीय वनाधिकारी तापस मिहिर ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान जारी है। जल्दी ही तेंदुआ को पकड़ लिया जाएगा।