{"_id":"6645ae4dba2f7ac30f058797","slug":"leopard-caught-after-20-hours-in-mirzapur-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 20 घंटे बाद पकड़ा गया तेंदुआ, कानपुर से आई एक्सपर्ट टीम को मिली सफलता; दो लोग हो चुके हैं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 20 घंटे बाद पकड़ा गया तेंदुआ, कानपुर से आई एक्सपर्ट टीम को मिली सफलता; दो लोग हो चुके हैं घायल
Thu, 16 May 2024 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 16 May 2024 12:28 PM IST
सार
Mirzapur News: प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर कानपुर से चिकित्सकों की एक्सपर्ट टीम मध्य रात्रि ग्रामीणों की भीड़ छंट जाने के बाद रेस्क्यू अभियान चलाया। खपरैल पर चढ़कर टीम ने किसी तरह तेंदुए को बेहोश कर पिंजरे में कैद किया।
विज्ञापन
पिंजरे में तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर में हलिया थाना क्षेत्र के बेलाही गांव में एक घर में बुधवार की सुबह घुसे तेंदुआ को कानपुर से आई एक्सपर्ट टीम ने 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात पकड़ लिया। तेंदुए को पिंजरे में कैद कर हलिया वन रेंज ले जाया गया। तेंदुआ पकड़े जाने पर वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
बेलाही गांव के एक घर में बुधवार को एक तेंदुआ घुस जाने से गांव में दहशत फैल गई। तेंदुआ को भगाने के चक्कर में गृह स्वामी को तेंदुए ने काटकर घायल कर दिया। बचाने गए बेटे पर भी तेंदुआ ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडा लेकर दौड़ाने पर तेंदुआ घर में जाकर छिप गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन और पुलिस विभाग सहित ग्रामीणों ने घर को चारो तरफ से घेरे रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों की भीड़ के चलते तेंदुआ के खिलाफ कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हलकान रहे। मुख्यालय से पिंजरा मंगाकर घर के दरवाजे पर लगाया गया। बावजूद इसके तेंदुआ पकड़ में नहीं आया। तेंदुआ पकड़े जाने की भनक लगते ही रात में ही काफी संख्या में देखने वालों की मौके पर भीड़ लग गई।
प्रभागीय वनाधिकारी वन्य जीव कैमूर तापस मिहिर ने बताया पिंजरे में रखे तेंदुआ को उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। बेलाही में तेंदुआ पकड़े जाने पर आसपास के ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली है।