फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Learn the dinner plate Old

पत्तल में खाना खा जानेंगे पुरातन

Fri, 09 Oct 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 09 Oct 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Learn the dinner plate Old
 युवाओं को पुरातन संस्कृति और अपने परंपराओं से जोड़ने के लिए सतत प्रयत्नशील संस्था स्पीक मैके के तत्वावधान में आज से लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स स्कूल में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश से लगभग तीन सौ छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों को साहित्य, संगीत, कला, क्रॉफ्ट और योग के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी को सौंपने का प्रयास किया जाएगा। ये बातें स्पीक मैके  के यूपी उत्तरांचल के चीफ एडवाइजर एसपी सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहीं
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्पीक मैके एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो स्कूलों में पहुंच कर बच्चों को पुरातन संस्कृति से जोड़ने का काम करती है। कहा कि पहले दादा, दादी, नाना, नानी बच्चों को कहानियां सुना कर परंपरा से जोड़ते थे अब परिवार एकाकी होते जा रहे हैं जिससे युवा अपनी संस्कृति से विमुख होते जा रहे हैं। स्पीक मैके इसी खाली जगह को भरने का प्रयास कर रहा है। तीन दिनों में विभिन्न फन के माहिर लोग युवाओं को भारतीय परंपरा से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जिनमें संतूर वादक पंडित भजन सोपोरी, ओडीसी नृत्यांगना विदुषी कविता,कजरी गायिका उर्मिला श्रीवास्तव, पांडवानी गायिका तीजन बाई शहनाई वादक पंडित संजीव शंकर आदि शामिल हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान स्पीक मैके के चेयरपरसन उमेश चंद्र सेठ, बीना सेठ, डैफोडिल्स स्कूल के चेयरमैन अमरदीप सिंह, अपराजिता सिंह, कंचन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed