{"_id":"6a690f6bc1090f1f7b071dce","slug":"leakage-in-the-sanctum-sanctorum-water-dripping-on-devotees-of-goddess-vindhyavasini-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-158334-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: गर्भगृह में रिसाव, मां विंध्यवासिनी के भक्तों पर टपक रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: गर्भगृह में रिसाव, मां विंध्यवासिनी के भक्तों पर टपक रहा पानी
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी गर्भ गृह में टपक रहा बारिश का पानी, स्रोत संवाद
- फोटो : Samvad
- गर्भगृह की छत पर लगी जाली से हो रहा रिसाव, तीन-चार स्थानों से टपक रहा पानी
मिर्जापुर। एक तरफ मां विंध्यवासिनी दरबार को बेहतर बनाने के लिए नई-नई योजनाओं के प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुरानी व्यवस्थाओं के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मंगलवार को मां विंध्यवासिनी के गर्भगृह में छत से कई स्थानों पर पानी का रिसाव होता रहा। दो-तीन स्थानों से पानी टपककर श्रद्धालुओं के ऊपर गिरता रहा। पूरे दिन दर्शनार्थियों को असुविधा हुई।
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु विंध्याचल पहुंचते हैं। बुधवार को दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को गर्भगृह के भीतर अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। गर्भगृह की छत पर लगी जाली से काफी मात्रा में पानी का रिसाव हो रहा था। जाली से रिसकर निकलने वाला पानी छत की दीवारों के सहारे कई स्थानों पर चू रहा था। गणेश द्वार हो या गर्भगृह में प्रवेश का दूसरा द्वार, श्रद्धालुओं के ऊपर छत से रिसकर आने वाला पानी टपक रहा था। भक्ति में डूबे श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कतारबद्ध होकर आगे बढ़ रहे थे, लेकिन गर्भगृह में प्रवेश के बाद ऊपर से टपकता पानी उनके लिए असुविधा का कारण बन रहा था। श्रद्धालुओं ने गर्भगृह के भीतर मौजूद तीर्थ पुरोहितों और सुरक्षा कर्मियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पानी गिरने का कारण जाली के ऊपर लगे एसी और बारिश को बताया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि इस समस्या से श्रद्धालुओं को अक्सर दो-चार होना पड़ता है।
वर्जन
प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या का पता लगाया जाएगा। जहां से भी दिक्कत आ रही है, उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
-अविनाश कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

मां विंध्यवासिनी गर्भ गृह में टपक रहा बारिश का पानी, स्रोत संवाद- फोटो : Samvad
विज्ञापन