फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   last day 31 candidates have file nomination

अंतिम दिन 31 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

Fri, 17 Feb 2017 12:24 AM IST
mirzapur
mirzapur Updated Fri, 17 Feb 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
last day 31 candidates have file nomination
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध - फोटो : File Photo
 विधानसभा चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पार्टियों और निर्दल सहित 31 प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही। डीएम कंचन वर्मा, एडीएम विजय बहादुर, एसपी कलानिधि नैथानी सहित विधानसभावार प्रेक्षकों ने नामांकन कार्य का निरीक्षण किया।विधानसभा की पांच सीटों के लिए जिले में 76 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। अंतिम दिन 14 निर्दल प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे। गुरुवार को दो बजे के बाद एकाएक प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन करने से भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


छानबे विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम लालगंज लल्लन राम और एआरओ तहसीलदार लालगंज रामजीत मौर्य और बीडीओ हलिया रामचंद्र मौर्य ने चार उम्मीदवारों का नामांकन कराया। नामांकन करने वालाें में अपना दल कृष्णा पटेल खेमे से सरोज सरगम, बहुजन मुक्ति पार्टी से सिंधोरा देवी, आरएलडी से वकील कुमार सरोज और राष्ट्रीय समाज पक्ष से सुशील कुमार रहे।मिर्जापुर विधानसभा सीट से आरओ व नगर मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश, एआरओ तहसीलदार सदर आरपी सिंह और बीडीओ सिटी घनश्याम प्रसाद ने नामांकन कराया।मिर्जापुर सीट से भारत न्याय दल से परवेज खान, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से रमेश चंद्र प्रजापति और सुनीता देवी, शोषित संदेश पार्टी से शशि प्रकाश सिंह सहित निर्दल रामचंद्रर, मो. सगीर अंसारी, राजीव कुमार, ज्ञान प्रकाश पांडेय, अजय अग्रवाल ने नामांकन किया। 
विज्ञापन


मझवां विधानसभा सीट के लिए आरओ व एसडीएम सदर गुलाबचंद्र राम, एआरओ सुरेंद्र कुमार बाजपेयी ओर भावना यादव ने नामांकन कराया। यहां से विकास पार्टी से रामकली, राष्ट्रीय जन सत्ता पार्टी से विवेक कुमार, निर्दल सूर्य प्रकाश मौर्य, अरविंद दूबे और राष्ट्रीय अपना दल से राजेश्वर प्रसाद ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार विधानसभा सीट से आरओ एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी और एआरओ तहसीलदार चुनार महात्मा सिंह और बीडीओ राजगढ़ सुनील तिवारी ने नामांकन कराया। चुनार विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को गरीब सामना पार्टी से रमाशंकर सिंह, निर्दल रणजीत खरवार, मुमताज राइन, अजित कुमार विश्वकर्मा ने नामांकन किया। 


मड़िहान विधानसभा सीट से आरओ व एसडीएम मड़िहान चंद्रपाल तिवारी और एआरओ ओम प्रकाश पांडेय, बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने नामांकन कराया। जिसमें आदिम समाज पार्टी से पारसनाथ कोल, बहुजन मुक्ति पार्टी से राम लौटन सिंह, निर्दल राजेंद्र प्रसाद, कैलाश नाथ सोनकर, राजाराम, भारतीय रिपब्लिकन पार्टी से निर्मला गौतम और अपना दल कृष्णा पटेल खेमे से अजय सिंह चंदेल ने नामांकन किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed