{"_id":"65074e3d9193a5e980093694","slug":"land-survey-started-for-the-university-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-5685-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विश्वविद्यालय के लिए जमीन का सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विश्वविद्यालय के लिए जमीन का सर्वे शुरू
विज्ञापन
मड़िहान। मंडलायुक्त विंध्याचल डा. मुथुकुमार स्वामी बी. व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर विंध्य विश्वविद्यालय के लिए रविवार को एसडीएम तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व, वन व पाषाण विभाग की टीम द्वारा देवरी कला गांव में जमीन का सर्वे किया गया। इन दोनों अधिकारियों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद जमीन के बारे में जानकारी ली थी।
मंडल में सोनभद्र व भदोही जनपद को ध्यान में रखते हुए मड़िहान तहसील क्षेत्र में विश्वविद्यालय के लिए करीब 30हेक्टेयर जमीन की तलाश की जा रही है। जबकि देवरी कला गांव में 68 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन है। जंगल में जरीब से सीमांकन नही किया जा सकता। इसलिए वन विभाग की सुरक्षित जमीन को देखते हुए जीपीएस से नापी की जा रही है। उपजिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी ने कहा कि जंगल होने के कारण नापी में समस्या हो रही है। शीघ्र ही काम पूरा किया जाएगा। मौके पर उपजिलाधिकारी युगान्तर त्रिपाठी, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, नायब तहसीलदार विंदुनंदन सिंह, दो राजस्व निरीक्षक व लेखपाल उपस्थित रहे।
सड़क किनारे जमीन पर हो गया कब्जा
मड़िहान। मिर्जापुर- सोनभद्र मार्ग स्थित तहसील के समीप जमीन पर सात वर्षों से कब्जा होता रहा, लेकिन तहसील प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। मामला प्रकाश में तब आया जब विश्वविद्यालय के लिए जमीन का निरीक्षण करने मंडलायुक्त डा. मुथुकुमार स्वामी बी. शनिवार को मड़िहान पहुँचे। बताया गया कि विश्वविद्यालय के लिए 30 हेक्टेयर जमीन की तलाश एक वर्ष से की जा रही है। लेकिन तहसील प्रशासन चुप्पी साधे रहा। अधिकारी आते जाते रहे लेकिन कब्जाधारक को नोटिस तक नहीं दीगई।
विज्ञापन
ग्रामसभा व भूमिधरी जमीन का मिनजुमला नम्बर मुख्य सड़क किनारे है। प्रशासन की निद्रा तब टूटी जब विद्यालय संचालक ने जमीन पर भवन खड़ा कर दिया। एक दो महीने नही बल्कि कब्जा करने में सात वर्ष लग गये। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के कड़े तेवर को देखते हुए भवन व चहारदीवारी गिराने के लिए तहसील प्रशासन नापी के लिए तैयारी कर रहा है। उपजिलाधिकारी युगान्तर त्रिपाठी ने बताया कि नापी के बाद जुर्माना के साथ अतिक्रमण भी हटाया जाएगा।