फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Lalahi Chhath worship took place with great pomp, women reached the river bank with plates

Lalahi Chhath: धूमधाम से हुई ललही छठ की पूजा, फल फूल और कपड़ों से सजे थाल के साथ नदी किनारे पहुंचीं महिलाएं

Tue, 05 Sep 2023 03:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 05 Sep 2023 03:21 PM IST
सार

यह पर्व बलराम जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण के जन्म से पहले शेषनाग ने बलराम के रूप में जन्म लिया था।

विज्ञापन
Lalahi Chhath worship took place with great pomp, women reached the river bank with plates
Lalahi Chhath: धूमधाम से हुई ललही छठ की पूजा, फल फूल और कपड़ों से सजे थाल के साथ नदी किनारे पहुंचीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुत्रों की मंगल कामना के लिए मंगलवार को ललही छठ महारानी का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। फल फूल और कपड़ों से सजे थाल के साथ बाजे गाजे के बीच तालाब अथवा नदियों के किनारे पहुंची महिलाओं ने कुंड बनाकर ललही माता का दूध, दही, महुआ व तिन्नी चावल का भोग लगाया। इस दौरान महिलाओं ने ललई छठ महारानी की कथा एक दूसरे को सुनाया और सुना। माता के पूजन के बाद महिलाओं ने प्रसाद वितरण किया।

विज्ञापन

इसे हलषष्ठी, ललई छठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व बलराम जी को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम का जन्म हुआ था। ऐसा माना जाता है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण के जन्म से पहले शेषनाग ने बलराम के रूप में जन्म लिया था। हरछठ का व्रत संतान की दीर्घ आयु और उनकी सम्पन्नता के लिए किया जाता है। इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। इस व्रत को करने से पुत्र पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


हलछठ पूजा विधि
  • हलछठ वाले दिन प्रातः जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें। 
  • इसके बाद साफ कपड़े पहनकर गोबर ले आएं। 
  • फिर साफ जगह पर गोबर से पुताई कर तालाब बनाएं। 
  • इस तालाब में झरबेरी, ताश और पलाश की एक-एक शाखा बांधकर बनाई गई हरछठ को गाड़ दें। 
  • अंत में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करें। 
  • पूजा के लिए सात तरह के अनाज जैसे गेहूं, जौ, अरहर, मक्का, मूंग और धान चढ़ाएं इसके बाद हरी कजरियां, धूल के साथ भुने हुए चने चढ़ाएं। 
  • आभूषण और हल्दी से रंगा हुआ कपड़ा भी चढ़ाएं। 
  • फिर भैंस के दूध से बने मक्खन से हवन करें। अंत में हरछठ की कथा सुनें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed