फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Laborer out for walk dies after being hit by vehicle

Mirzapur News: वाहन की टक्कर से टहलने निकले मजदूर की मौत

Thu, 25 Apr 2024 06:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Laborer out for walk dies after being hit by vehicle
जमुई। चुनार कोतवाली क्षेत्र के सुंदरपुर ईंट भट्ठे के पास बुधवार को सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले मजदूर को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी रविशंकर (30) पुत्र उमाशंकर मजदूरी करते थे। वे बुधवार को सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने निकले थे। घर से करीब दो किमी दूर सुंदरपुर ईंट भट्ठे के पास किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगाें की भीड़ जुट गई। घायल को जब तक लोग अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविशंकर दो भाइयों में बड़े थे। छोटे भाई लक्ष्मी शंकर ने बताया कि रविशंकर की शादी हुई थी। पत्नी कुछ साल पहले छोड़कर चली गई थी। सुबह टहलने निकले थे। इस बीच हादसे में मौत हो गई। चुनार कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed