{"_id":"59b2e3104f1c1bef7f8b524b","slug":"kishori-s-body-found-suspected-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी की लाश मिली, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी की लाश मिली, हत्या का शक
mirzapur news
Updated Sat, 09 Sep 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरैनी डोमवा घाट पर शुक्रवार की सुबह छह बजे एक किशोरी का क्षतविक्षत शव मिला। उसकी शिनाख्त खैरा गांव की गुड़िया के रूप में हुई। किशोरी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पता चला कि किशोरी का पिता भी गायब है।
बरैनी डोमवा घाट पर गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों ने एक किशोरी की लाश देखी। उसे कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने यूपी सौ को सूचना दी। किशोरी की पहचान गुड़िया (15) के रूप में हुई। पुलिस ने घर वालोें को सूचना दी। परिवार के लोगों ने बताया कि उसके पिता पंचम भी गुरुवार से ही लापता हैं। पंचम परिवार के साथ कछवां के दर्जियान वार्ड में एक भवन में तीसरी मंजिल पर रहता है। वह मझवां ब्लॉक के कार्यालय में सात वर्ष तक चपरासी था। उसे किसी कारणवश नौकरी से निकाल दिया गया था। उसके बाद वह पं. लोकपति त्रिपाठी इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करने लगा। पंचम की दो पुत्रियां चंद्रकला और गुड़िया तथा एक बेटा अरविंद थे। चंद्रकला व अरविंद अहरौरा के इमिलियाचट्टी में मामा के यहां रहकर पढ़ाई करते हैं। गुड़िया पिता व मां रन्नो देवी के साथ रहती थी। पिता एक हाथ से विकलांग था जबकि उसकी मां बोल नहीं पाती है। गुड़िया कक्षा नौ में पढ़ती थी। गुरुवार को पंचम तथा रन्नो देवी कहीं गए थे। इसी दौरान गुड़िया की अबूझ हाल में मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो कुछ लोग गुरुवार की रात गुड़िया की हत्या कर उसके शव को गंगा में ठिकाने लगाने जा रहे थे, इसी बीच किसी ने शोर मचाया तो घाट किनारे ही शव फेंक कर भाग निकले। सुबह जब ग्रामीण घाट पर नहाने जा रहे थे किशोरी का शव देखा।
कोट...
गंगा किनारे एक किशोरी की लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण का पता चल पाएगा। उसके पिता के भी गायब होने की बात पता चली है। उसकी भी तलाश की जा रही है। जिस पिकअप से लाश गंगा किनारे लाई जा रही है उसकी भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
-बृजेश तिवारी, सीओ सदर