फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Killed in the accident, blockade

हादसे में मौत, चक्का जाम

Mon, 06 Feb 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Mon, 06 Feb 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
Killed in the accident, blockade
चक्का जाम

विज्ञापन
मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर ड्रमंडगंज के पास रविवार की सुबह आठ बजे ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला बीमार पिता को देखने इलाहाबाद जा रही थी। हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया और बदहाल सड़क को बनवाने की मांग करने लगे। मौके पर पहुुंचे सीओ लालगंज ने आचार संहिता लागू होने के कारण मुकदमे की चेतावनी देकर जाम समाप्त करा दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 


मध्य प्रदेश के मिश्रगंगा हनुमान निवासी निर्भय प्रकाश तिवारी अपनी पत्नी देवकली (50) के साथ बाइक से इलाहाबाद के कोरांव क्षेत्र के महुली गांव में अपनी ससुराल जा रहे थे। मिर्जापुर-रीवा मार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी में हनुमान मंदिर के पास ट्रक ने धक्का मार दिया। बाइक सवार दंपत्ति सड़क पर गिर पड़े। पहिये के नीचे आते ही देवकली की कुचलकर घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मध्य प्रदेश से तेंदू पत्ता लेकर आ रहा यह ट्रक एक गड्ढे में फंसने के कारण अनियंत्रित हो गया था। मौके पर पहुंचे हलिया थानाध्यक्ष ने घायल व्यक्ति को पीएचसी हलिया ले जाकर भर्ती कराया।  

विज्ञापन


हादसे से नाराज इलाके के लोगों ने घटना स्थल  पहुंच कर सड़क को जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। नाराज लोगों ने कहा कि सालों से नेशनल हाइवे खराब पड़ी है। जिसको बनाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग से पूछने पर बताया जाता है कि यह नेशनल हाइवे है इसलिए केंद्र सरकारी इसे बनवाने का कार्य करती है। प्रदेश सरकार से इसका कोई लेना देना है। करीब तीन घंटे तक सड़क जाम होने की सूचना पर पहुंचे सीओ लालगंज ने जाम हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed