फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   killed his wife with a stick

Mirzapur News: लाठी मारकर पत्नी की हत्या की

Mon, 15 May 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
killed his wife with a stick
हलिया। क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव में शनिवार को देर रात में विवाद के बाद पति ने पत्नी की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई से पत्नी अचेत होकर गिर गई। पिता घर से भाग गया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। एंबुलेंस से महिला को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला के मायके वालों ने पति पर लाठी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द गांव निवासी बैरागी कोल तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। वह मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी चमेली की पांच वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई। उससे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। एक पुत्र की शादी हुई है। पहली पत्नी की मौत के बाद बैरागी ने मनिगढ़ा गांव निवासी अनीता से शादी कर उसके दो पुत्रों और एक पुत्री को साथ लेकर रहने लगा। अनीता का पहला पति उसे छोड़ दिया था।
विज्ञापन

शनिवार की रात बैरागी ने पत्नी अनीता (35) से विवाद कर लिया। विवाद के बाद रात में पत्नी अनीता की पिटाई कर दी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। पिटाई के बाद शोर मचने पर लोगों की भीड़ जुट गई। अनीता को एंबुलेंस से उपचार के लिए पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बैरागी के भाई रविशंकर ने बताया कि उसका भाई देर शाम को शराब के नशे में आया। शराब पीने के बाद पत्नी अनीता को भी शराब पिलाया।इसके बाद दोनों में विवाद हुआ। विवाद में बैरागी ने लाठी से अनीता के सिर पर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अनीता के पिता रामकरन कोल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बैरागी ने उनकी पुत्री की लाठी से पीटकर हत्या की है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि पति द्वारा लाठी से हमला करने पर पत्नी की मौत हुई है। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी पति बैरागी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed