{"_id":"622ce395f3dd9503822279d6","slug":"khalasi-dies-due-to-uncontrolled-dcm-overturning-mirzapur-news-vns642949031","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डीसीएम पलटने से खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डीसीएम पलटने से खलासी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के पास शनिवार की सुबह 10 बजे ब्रेक फेल होने से डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में खलासी की मौत हो गई।
प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के के बुनवापुर तिरांव निवासी हरिश्चंद्र बिंद (30) खलासी का काम करता था। जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना के शरमू गांव निवासी डीसीएम चलक रामचंद्र पाल के साथ वह महाराष्ट्र से मोबिल लोडकर कोलकाता जा रहा था। शनिवार की सुबह दस बजे ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय बड़का मोड़ के पास अचानक डीसीएम का ब्रेक फेल हो गया। इससे स्टेयरिंग पर चालक का नियंत्रण समाप्त हो जाने के बाद डीसीएम पलट गया। घाटी में गाड़ी पलटने की तेज आवाज सुनकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल हादसे की सूचना ड्रमंडगंज चौकी प्रभारी को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से डीसीएम के नीचे दबे उसके खलासी को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।