फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Keep cattle in their homes

मवेशियों को अपने घरों में रखें पशुपालक

Fri, 14 Oct 2022 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Keep cattle in their homes
नगर पालिका प्रशासन छुट्टा घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गो आश्रय स्थल ले जाएगा। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को सड़कों, गलियों व भीड़ वाले स्थानों पर छुट्टा घूमने वाले पशुओं को पकड़कर गो आश्रय पहुंचाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पशुपालकों को भी आगाह किया कि वे अपने पशुओं को घरों में रखें। सड़कों व गलियों हुए मिलने पर मवेशियों को पकड़कर गो आश्रय स्थल भेज दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि जो पशुपालक अपने मवेशियों को छुड़ाने के लिये गो आश्रय पहुंचे, उनसे जुर्माना भी वसूल भी करें। ताकि पशुपालक जुर्माना से बचने के लिए अपने मवेशियों को घरों में रखें।
विज्ञापन

नगर पालिका मिर्जापुर के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ा जाएगा। सड़कों व गलियों में जो भी पशु छुट्टा घूमते हुए दिखेंगे, उन्हें पकड़कर गो आश्रय स्थल भेजा जाएगा। पशुओं को छुड़ाने के लिए आने वाले पशुपालकों से प्रति पशु 350 रुपये जुर्माना के अलावा 30 रुपये प्रतिदिन की हिसाब से भरण-पोषण की धनराशि भी वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed